झारखंड में JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री ने 2014 से हुई छोटी-बड़ी गलतियों की जांच की बात कही।
- सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया।
- कमेटी की अध्यक्षता IAS अधिकारी करेंगे।
रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है।
छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन और विधानसभा में हो रहे हंगामे के बाद राज्य सरकार ने विवादित प्राइवेट एजेंसी टीडीपीएल की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं और उससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद टीडीपीएल से जुड़ी हर चीज को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसमें आयोजित परीक्षाएं, घोषित परिणाम, चयनित या परीक्षा में शामिल उम्मीदवार और टीडीपीएल की ओर से की गई अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हुई छोटी-बड़ी सभी गलतियों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद्द करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार रिफॉर्म के मामले में पारदर्शिता के साथ काम करेगी। परीक्षा किस तरह आयोजित की जानी चाहिए, इसके लिए पहले से ही SOP बना हुआ है। अगर SOP का पालन किया जाता तो ये गड़बड़ियां नहीं होतीं। रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें भी जोड़ी जाएंगी। रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है।
छात्रों में खुशी की लहर
राज्य सरकार की ओर से मांगें स्वीकार किए जाने के बाद JPSC-JSSC के उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। JSSC-CGL परीक्षा के साथ टीडीपीएल की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.