अनिल विज ने दिल्ली में नड्डा से की मुलाकात, राजनीतिक बयानों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। हरियाणा के बिजली, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मिले। अनिल विज गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरुकता समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।
इस मुलाकात को शिष्टाचारिक माना जा रहा है, लेकिन हाल के समय में अनिल विज के राजनीतिक तेवरों और विवादित बयानों को देखते हुए इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है।
पिछले दिनों अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उन्होंने अपने एक्स-हैंडिल पर ‘मिनिस्टर’ शब्द का इस्तेमाल बंद कर दिया ताकि उनकी पहचान पद की बजाय व्यक्तिगत नाम ‘अनिल विज’ के रूप में हो। उन्होंने अंबाला छावनी में चल रहे समानांतर भाजपा संगठन पर भी टिप्पणियां की थीं और अपनी वरिष्ठता तथा भविष्य में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बयान दिया था।
इन विवादों के बाद अनिल विज की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात हुई थी, जिसमें सभी नेताओं की मुस्कुराते हुए फोटो सामने आई थी।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नड्डा और विज की बातचीत में इन विवादों और सोशल मीडिया पोस्टों पर चर्चा हुई या नहीं, लेकिन दोनों की पुरानी मित्रता और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर विचार हुआ होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.