बालेश्वर में पशु तस्करी विवाद: अहमद अली पर हमला, सड़कें जाम

बालेश्वर। बालेश्वर शहर के बांका खजूर इलाके के पास मछुआ साही के रहने वाले अहमद अली खान पर पशु तस्करी को लेकर हमला हुआ। अहमद अपने पशुओं को खेतों में चराने गए थे, तभी एक अन्य समुदाय के कई युवक उनके पास आए और पहले कहासुनी के बाद उन पर हमला कर दिया।
घायल अहमद को तुरंत बालेश्वर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी इलाके में फैलते ही दोनों समुदायों के लोगों में रोष फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बांका खजूर की मुख्य सड़क पर कई घंटे तक जाम लगाकर विरोध किया।
स्थिति को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने इलाके में बड़ी संख्या में बल तैनात किया और लोगों को शांत कराने के प्रयास किए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस बीच, बंका खजूर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.