अयोध्या: 84 कोसी परिक्रमा 3 अप्रैल से होगी शुरू, 500 साधु-संत होंगे शामिल

अयोध्या। हनुमान मंडल के नेतृत्व में 84 कोसी परिक्रमा का आयोजन 3 अप्रैल से शुरू होगा। यह धार्मिक यात्रा चार जिलों अयोध्या, बस्ती, गोंडा और बाराबंकी से होकर गुजरेगी और कुल 22 दिनों तक चलेगी। इस परिक्रमा में लगभग 500 साधु-संतों के शामिल होने की उम्मीद है। कारसेवकपुरम में परिक्रमा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।
दो अप्रैल को कारसेवकपुरम से मखौड़ा के लिए साधु-संतों का जत्था रवाना होगा। परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देना है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि जनमानस में यह विश्वास है कि 84 कोसी की परिक्रमा करने से 84 लाख योनियों के भव-बंधन से मुक्ति मिलती है।
विश्व हिंदू परिषद और हनुमान मंडल के संयोजन में आयोजित इस परिक्रमा के दौरान कई प्राचीन और पवित्र स्थल शामिल हैं, जिनका दर्शन मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है। धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत गयादास के नेतृत्व में भी सैकड़ों साधु-संत तीन अप्रैल को परिक्रमा में भाग लेंगे।
परिक्रमा का विस्तृत मार्ग इस प्रकार है:
02 अप्रैल: मखधाम मखौड़ा मखभूमि
03 अप्रैल: हनुमान मंदिर, फतेपुर, छावनी, राम रेखा (बस्ती)
04 अप्रैल: अमोढ़ा मंदिर, विशेशरगंज, फलाहारी आश्रम, हनुमान बाग (बस्ती)
05 अप्रैल: श्रृंगी ऋषि आश्रम, गोसाईगंज महादेवा घाट (अयोध्या)
06 अप्रैल: कोमल साड़ी महमदपुर, टिकरी, जससिंह मऊ, तारुन (अयोध्या)
07 अप्रैल: रामपुर भगन दराबगंज, सीताकुंड, बीआकपुर (अयोध्या)
08 अप्रैल: रुरुखास, रेवतीराम मंदिर, रेवतीगंज चौराहा, आस्तिकन (अयोध्या)
09 अप्रैल: अस्थना पूरे भाले सुल्तान, कहुआ, श्रीराम सजीवन मिश्र आवास (अयोध्या)
10 अप्रैल: जन्मेजय कुंड सिरसिड, अमरगंज, नंदौली, पक्का तालाब अमानीगंज (अयोध्या)
11 अप्रैल: नहरपुल, ललुआपुर, रुदौली गेट, रुदौली (अयोध्या)
12 अप्रैल: रौजागांव, मैरामऊ, हनुमान मंदिर, संतोषी माता पटरंगा मोड़ (अयोध्या)
13 अप्रैल: अलियाबाद, फूलमती चौराहा, नियामतगंज (बाराबंकी)
14 अप्रैल: मूर्तिहनघाट, सरय सरयू नदी पार करना, देवीगंज, दुलारेबाग (गोंडा)
15 अप्रैल: ब्रह्मचारी चौराहा, जम्मूघाट (गोंडा)
16 अप्रैल: भौरीगंज, राजापुर तुलसी दास जन्मस्थान (गोंडा)
17 अप्रैल: बाबा सुमिरन दास कुटी, भैरवदास कुर्टी, नायब पुरवा, बखरिया (गोंडा)
18 अप्रैल: बाराही देवी मंदिर, उमरी गांव, डिक्सिर (गोंडा)
19 अप्रैल: छोटका नियावां, अमदही रामघाट, पकड़ी हनुमान मंदिर, महर्षि जमदग्नि आश्रम (गोंडा)
20 अप्रैल: निर्मल पुरवा, गणेशगंज चौराहा, तुलसीपुर (गोंडा)
21 अप्रैल: रघुनाथपुर, कपिल मुनि आश्रम महंगूपुर (गोंडा)
22 अप्रैल: पहलवान वीर बाबा मंदिर, रेहली, सिकंदरपुर (बस्ती)
23 अप्रैल: मखौड़ा, कटरा कुटी धाम (गोंडा)
24 अप्रैल: कटरा कुटी धाम, अयोध्या धाम (अयोध्या)
परिक्रमा की शुरुआत 3 अप्रैल को सुबह 6 बजे मखौड़ा से होगी और यह 24 अप्रैल को अयोध्या धाम लौटकर समाप्त होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.