बागपत: बेटे पर मां ने लगाया दुष्कर्म प्रयास का गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- बागपत: खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे जितेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- जानकारी के अनुसार, लगभग 60 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा जितेंद्र शादीशुदा है और उसकी पत्नी दिसंबर 2025 में अपने मायके गई हुई थी।
- उस समय महिला घर में अकेली थी।
- आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र नशे की हालत में घर आ…
बागपत: खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे जितेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, लगभग 60 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि उसका बेटा जितेंद्र शादीशुदा है और उसकी पत्नी दिसंबर 2025 में अपने मायके गई हुई थी। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र नशे की हालत में घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी जान ले लेगा। डर और बदनामी के कारण महिला ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद गुरुवार शाम को आरोपी फिर से नशे की हालत में घर पहुंचा और एक बार फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने महिला को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद भयभीत महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.