जेपी नड्डा को बेचैनी की शिकायत, 13 अगस्त की शाम दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

HIGHLIGHTS
- जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत हुई थी।
- शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया।
- AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को गुरुवार रात (13 अगस्त 2026) दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उन्हें घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की हालत अभी स्थिर है। वह दिल्ली AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
AIIMS ने जारी किया बयान
AIIMS की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद जेपी नड्डा की जांच की गई। इस दौरान कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई।
प्रेस रिलीज के अनुसार, जेपी नड्डा की हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.