गुजरात के स्कूलों में बम धमकी से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गुजरात में सोमवार की सुबह 30 से अधिक स्कूलों और एक विश्वविद्यालय को ईमेल के जरिए धमकी मिली। इन ईमेल में स्कूलों में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दल और खोजी दस्तों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई।
अहमदाबाद में मकरबा का डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, वस्त्रापुर का एशिया स्कूल और सैटेलाइट क्षेत्र का ए-वन स्कूल धमकी के निशाने पर रहे। इसी तरह, निरमा विश्वविद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला। इन ईमेल में लिखा गया था कि "गुजरात को खालिस्तान बना देंगे और स्कूल में विस्फोट होगा।"
वडोदरा के कई प्रतिष्ठित स्कूल—डीआर अमीन, उर्मी, नालंदा, बड़ौदा हाई स्कूल, नवयुग स्कूल, जीवन साधना स्कूल, डभोई स्थित एडब्ल्यूएस और खोडियारनगर स्थित शानन स्कूल—को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली।
जैसे ही स्कूल प्रशासन को इन धमकियों की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीमों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर स्कूलों का निरीक्षण किया। बम निरोधक दल और खोजी दस्तों ने पूरी जांच की और सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल परिसर को खाली कराया। वडोदरा के स्कूलों ने बच्चों को तत्काल घर भेज दिया और उर्मी स्कूल के हॉस्टल को भी खाली करवा लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.