मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा पर बवाल, परिवार और टोलकर्मियों में मारपीट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टोल प्लाजा पर एक कार सवार परिवार और टोलकर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झड़प साफ दिखाई दे रही है।
मामला छपार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे-58 के टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला टोलकर्मी एक यात्री महिला के बाल पकड़कर खींचती नजर आ रही है। इस घटना के बाद गुस्साए महिला के बेटे ने टोलकर्मी पर हमला कर दिया।
डंडे चले, दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव
वीडियो में युवक को पहले हाथापाई करते और बाद में डंडा लेकर टोलकर्मी की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान उसकी मां भी बीच में आ गई और उसने भी डंडे से महिला टोलकर्मी पर वार करने की कोशिश की।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य टोलकर्मियों ने हस्तक्षेप कर युवक को डंडा चलाने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस की कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एएसपी Siddharth K. Mishra ने बताया कि छपार थाना पुलिस ने संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.