ताइवान के पास चीन की सैन्य गतिविधि तेज, दो विमान और सात वॉरशिप की गश्त

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने रविवार को एक बार फिर चीन की ओर से बढ़ती सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की। मंत्रालय के अनुसार, ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन के नज़दीक चीनी सेना (PLA) के दो सैन्य विमान उड़ते हुए देखे गए, जबकि चीनी नौसेना के सात जहाज अलग-अलग समुद्री मार्गों पर घूमते पाए गए। इसी दौरान आकाश में एक संदिग्ध चीनी गुब्बारे की मौजूदगी भी दर्ज की गई, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे तक यह पूरी गतिविधि रिकॉर्ड की गई। ताइवान की सैन्य इकाइयों ने तुरंत स्थिति की निगरानी शुरू की और आवश्यक प्रतिक्रिया उपाय अपनाए।
एक दिन पहले यानी शनिवार को भी चीन की तरफ से बड़े पैमाने पर सैन्य मूवमेंट दर्ज हुआ था—तब PLA के 29 लड़ाकू विमान और छह नौसैनिक जहाज ताइवान के आसपास सक्रिय पाए गए थे।
जापान की प्रतिक्रिया पर अमेरिकी पूर्व अधिकारी का समर्थन
इसी बीच अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारी एली रैटनर ने ताइवान को लेकर जापान की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया है। ताइपे टाइम्स के मुताबिक, रैटनर ने कहा कि जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के उस बयान पर चीन की आपत्ति अनुचित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान पर हमला जापान की “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” माना जाएगा।
रैटनर ने स्पष्ट किया कि जापान ने केवल अपनी मौजूदा आधिकारिक नीति को दोहराया है।
याद दिला दें कि ताकाइची द्वारा यह बयान देने के बाद चीन ने कड़ा विरोध जताया था और आर्थिक मोर्चे पर कई कदम उठाए थे, जिनमें जापान यात्रा को लेकर चेतावनी जारी करने और जापानी समुद्री खाद्य पदार्थों के आयात को रोकना शामिल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.