करसोग में सीएम सुक्खू ने किया रोड शो और परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को करसोग पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोग और कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और स्थानीय विधायक दीपराज भी मौजूद रहे।
सीएम सुक्खू ने करसोग बाजार में रोड शो भी किया और जनसभा को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार 2.50 लाख रुपये से कम आय वाली एकल नारियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये प्रदान करेगी। आपदा प्रभावितों के लिए इस महीने घर निर्माण हेतु सात लाख रुपये और घर के सामान के नुकसान के लिए 70 हजार रुपये दिए जाएंगे।
पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि छतरी में 40 करोड़ रुपये से संस्थान का भवन बनाया गया, जिसमें केवल 15 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि एक हजार करोड़ रुपये के अन्य भवन ठेकेदारों को लाभ देने के लिए बनवाए गए जो आज भी खाली पड़े हैं।
सीएम सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू रहेगी और इसके लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी। इसके साथ ही उन्होंने करसोग क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं का भी ऐलान किया। पांगणा स्कूल को सीबीएसई स्कूल बनाया जाएगा, करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट खोली जाएगी, और बिजली की समस्या के समाधान के लिए 66 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र में पटवार सर्कल भी खोला जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.