देशभर में ईद की खुशियाँ, क्रिकेट सितारों ने भी दी शुभकामनाएं

पूरे भारत में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी सादगी और परिवार के साथ ईद मनाते दिखे। ईद पर देशवासियों को शुभकामनाएं देने वाले प्रमुख क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने शुभ संदेश साझा किए।
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “ईद मनाने वाले सभी लोगों को ईद मुबारक। विश्वास, दया और उदारता की भावना हम सभी का मार्गदर्शन करे।”
वीवीएस लक्ष्मण ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “यह ईद सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ईद मुबारक।”
मोहम्मद कैफ ने अपने फैन्स और देशवासियों को ईद की बधाई दी और शुभकामनाएं साझा कीं।
पठान परिवार ने बच्चों के साथ मनाई ईद
इरफान पठान ने परिवार के साथ ईद का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “पठान परिवार की तरफ से सभी को ईद मुबारक। अल्लाह रमजान के दौरान आपके सभी रोजे कबूल करें।”
युसूफ पठान ने अपने संदेश में लिखा, “यह मुबारक दिन हमारी जिंदगी में शांति, खुशी और कभी न खत्म होने वाली बरकत लाए।”
मोहम्मद सिराज ने भी अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए ईद की शुभकामनाएं दीं।
ईद-उल-फितर का महत्व
इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का विशेष महत्व है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें इबादत और संयम के लिए शक्ति दी। इसी खुशी और कृतज्ञता के भाव को ईद-उल-फितर के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.