चुनाव आयोग ने शुरू की नई ऑनलाइन सेवा, मतदाता भेजेंगे संदेश और बीएलओ खुद करेंगे संपर्क

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के बीच, चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक नई ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत मतदाता बस एक संदेश भेजेंगे, इसके बाद उनका लोकल बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) खुद उनसे फोन पर संपर्क करेगा और उनके सवाल या संदेह का जवाब देगा।
इस नई सेवा का नाम ‘बुक-ए-काल विद बीएलओ’ रखा गया है और यह आयोग के ईसीआईनेट एप पर उपलब्ध है। इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने अपनी टोल-फ्री हेल्पलाइन को भी अपडेट किया है। कोई भी व्यक्ति एसटीडी कोड के साथ 1950 डायल करके मदद प्राप्त कर सकता है।
चुनाव आयोग ने बताया कि यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए बेहद उपयोगी होगी, जो नौकरी या अन्य कारणों से घर पर सुबह या शाम ही मौजूद रहते हैं। अब वे ईसीआईनेट एप के जरिए संदेश भेजकर बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
एसआईआर के दूसरे चरण में काम शुरू होने के बीच आयोग ने दावा किया कि जिन नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया चल रही है, वहां सभी गणना फार्म का शत-प्रतिशत प्रिंटिंग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही घर-घर जाकर इनका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। यह वितरण प्रक्रिया चार दिसंबर तक चलेगी, जिसके दौरान गणना फार्म भरने और एकत्र करने का काम पूरा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.