फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल

फरीदाबाद। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों ने मेले का माहौल प्रभावित कर दिया। मेला परिसर में एक झूला टूटने के दौरान खड़े लोगों को बचाने पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक, झूला पहले बाईं तरफ झुकता दिखा। हादसा भांपते ही इंस्पेक्टर जगदीश ने वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान झूला अचानक दाईं तरफ झुक गया और प्लेटफॉर्म और झूले के बीच फंसने से उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे में घायल लोगों में चार को एम्बुलेंस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक घायल पुलिसकर्मी राजेश भी शामिल हैं।
इससे पहले दोपहर में मेले के दूसरे प्रवेश द्वार का हिस्सा गिर गया था। इसमें एक बच्चा और एक अधेड़ व्यक्ति घायल हुए थे।
बड़े हादसे के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। इसके चलते शाम को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मुख्य चौपाल पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति रद्द कर दी गई। सप्ताहांत के कारण मेले का आनंद लेने आए लोग भी अपने घर लौटने लगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.