दिल्ली: राजकीय सर्वोदय स्कूल में 18 वर्षीय छात्रा की मौत, घटनास्थल से सामग्री बरामद

HIGHLIGHTS
- मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।
- घटना कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को हुई।
- छात्रा को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली। दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित राजकीय सर्वोदय स्कूल में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है।
यह घटना स्कूल के सुरक्षा गार्ड के कमरे के बाहर हुई। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा अपने बैग में ज्वलनशील पदार्थ लेकर स्कूल पहुंची थी। पारिवारिक विवाद या स्कूल में किसी तरह के विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 25 अक्टूबर को छात्रा का जन्मदिन था।
गार्ड रूम के पीछे जली हुई हालत में मिली छात्रा
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि स्कूल में गार्ड के कमरे के पीछे 18 वर्षीय छात्रा जली हुई हालत में मिली। उसे डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद की गई है। इन सामग्रियों की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
इस घटना के बाद स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.