मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ FIR दर्ज

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी के एक कथित विवादित बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। सिविल लाइंस थाने में उनके खिलाफ समाज में भावनाएं आहत करने और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मामला जाट महासभा के जिला अध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यक्रम में दिए बयान से बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राजकुमार भाटी ने महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी बढ़ गई।

थाने में दी गई शिकायत
मामले को लेकर जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा निवासी राजकुमार भाटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विरोध तेज, राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई
इस बयान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने इससे पहले जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में प्रवक्ता को तलब किया है। दूसरी ओर, सांसद हरेंद्र मलिक ने बयान को व्यक्तिगत बताते हुए इससे पार्टी की आधिकारिक नीति को अलग बताया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.