अमृतसर में घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में एक घर पर रात भर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें किसी से कोई विवाद या फिरौती की धमकी नहीं मिली है।
घटना गांव टाहली साहिब में स्थित पलविंदर सिंह के घर की है। परिवार के सदस्य रात करीब 10:30 बजे सो रहे थे, जब मुख्य दरवाजे पर जोर-जोर से खड़खड़ाहट हुई। परिवार ने बाहर देखा, लेकिन कोई नहीं दिखा और फिर सो गए। सुबह करीब 8 बजे दरवाजे पर फायरिंग के पांच खोखे बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि रात करीब 10:30 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। इनमें से दो ने बाइक से उतरकर एक ने घर के गेट पर फायरिंग की।
डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि फायरिंग के पांच खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी की ओर से फिरौती की कॉल नहीं आई और उनके किसी से व्यक्तिगत विवाद की जानकारी भी नहीं है। पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.