पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना के मंत्री, रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में ली शपथ

हैदराबाद। कांग्रेस नेता और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में अब कुल 16 सदस्य हो गए हैं, जबकि दो पद अभी भी रिक्त हैं। संविधान के अनुसार तेलंगाना विधानसभा में अधिकतम 18 मंत्री रखे जा सकते हैं।
जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले कांग्रेस का सधा दांव
अजहरुद्दीन की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से कांग्रेस का रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी आगामी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है।
इस क्षेत्र में एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जो चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। उपचुनाव जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद आवश्यक हुआ है।
गौरतलब है कि अजहरुद्दीन को अगस्त के अंत में राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के रूप में नामित किया गया था, हालांकि इस पर अभी अंतिम स्वीकृति लंबित है। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।
“आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता, ईमानदारी से करूंगा काम” — अजहरुद्दीन
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मीडिया से कहा,
“मैं बेहद खुश हूं और उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। मैं हर स्तर पर ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करूंगा। आलोचनाएं मेरे लिए नई नहीं हैं, मैं क्रिकेट के दिनों से इन्हें झेलता आया हूं। विपक्ष का काम आलोचना करना है, और मेरा काम सही तरीके से काम करना।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.