अंबेडकरनगर में 4 मासूम बच्चों की हत्या, मां पर शक, घर से फरार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चार मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस वारदात को बच्चों की मां ने ही अंजाम दिया है। हालांकि, मामले की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद से बच्चों की मां भी घर से लापता बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।
यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले की है, जहां शनिवार दोपहर एक घर के भीतर बिस्तर पर चार बच्चों के खून से सने शव मिले। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
मृत बच्चों की पहचान शफीक, सऊद, उमर और बयान के रूप में हुई है। ये सभी महरुआ क्षेत्र निवासी नियाज के बच्चे बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल परिवार के साथ मीरानपुर मोहल्ले में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बच्चों का पिता नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है और उसने वहां दूसरा निकाह भी किया है। पुलिस को आशंका है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते यह घटना हुई हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।
एसपी प्रीति सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में महिला द्वारा बच्चों की हत्या कर फरार होने की बात सामने आई है, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने और उसके बाहर निकलने के तरीके की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.