जॉर्जिया में पारिवारिक झगड़े के बाद फायरिंग, चार लोगों की मौत; भारतीय नागरिक भी शामिल

अटलांटा, जॉर्जिया: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में कथित पारिवारिक विवाद के कारण हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। अटलांटा स्थित भारतीय मिशन ने इस घटना की पुष्टि की। घटना शुक्रवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) हुई। इस दौरान घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और बताया कि कथित शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। दूतावास ने कहा, “हमें इस गोलीबारी की घटना पर गहरा दुःख है, जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।”
मृतकों की पहचान
स्थानीय मीडिया ‘फॉक्स5 अटलांटा’ के अनुसार संदिग्ध शूटर की पहचान अटलांटा के विजय कुमार (51 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्विनेट काउंटी पुलिस के मुताबिक मृतकों में विजय कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43 वर्ष), गौरव कुमार (33 वर्ष), निधि चंदर (37 वर्ष) और हरीश चंदर (38 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शूटर पर हत्या, बच्चों के साथ खतरनाक व्यवहार और जानबूझकर मारने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 2.30 बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से कॉल मिलने पर मौके पर पहुंचे। वहां चार वयस्कों को गोलियों के घावों के साथ मृत पाया गया। घटना के समय घर में मौजूद तीन बच्चों ने अलमारी में छिपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.