गाज़ियाबाद
गाजियाबाद: बिल्डर के ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

गाजियाबाद। साहिबाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के मास्टर पार्क इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिल्डर के कार्यालय में घुसकर स्कूटी सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में बदमाशों ने पाल बिल्डर को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो करीब एक फीट की दूरी से गुजरते हुए दीवार में जा धंसी।
गनीमत रही कि बिल्डर इस हमले में सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा टल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.