गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी: दिल्ली में सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और भू-राजनीतिक तनाव के कारण पिछले सप्ताह दोनों धातुओं के दामों में तेज उछाल दर्ज की गई थी, लेकिन अब कीमतों में गिरावट लौट आई है। शनिवार, 8 नवंबर 2025 को देशभर में सोना और चांदी दोनों के भाव नीचे आए हैं।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,22,160 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,11,990 प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। इसी प्रकार, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,22,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,11,840 प्रति 10 ग्राम रहा।
प्रमुख शहरों के गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,11,990 | ₹1,22,160 |
| मुंबई | ₹1,11,840 | ₹1,22,010 |
| अहमदाबाद | ₹1,11,890 | ₹1,22,060 |
| चेन्नई | ₹1,11,840 | ₹1,22,010 |
| कोलकाता | ₹1,11,840 | ₹1,22,010 |
| हैदराबाद | ₹1,11,840 | ₹1,22,010 |
| जयपुर | ₹1,11,990 | ₹1,22,160 |
| भोपाल | ₹1,11,890 | ₹1,22,060 |
| लखनऊ | ₹1,11,990 | ₹1,22,160 |
| चंडीगढ़ | ₹1,11,990 | ₹1,22,160 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें फिलहाल 3,996.93 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई हैं।
वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं, ANZ बैंक का कहना है कि अगले वर्ष के मध्य तक कीमतें 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकती हैं।
डीएसपी मेरिल लिंच ने भी अपनी रिपोर्ट में सोने में तेजी का रुख बरकरार रहने की संभावना जताई है।
चांदी के दामों में भी गिरावट
शुक्रवार को मामूली बढ़त के बाद शनिवार को चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर ₹1,52,400 प्रति किलोग्राम रह गया, जो शुक्रवार को ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम था।
प्रमुख शहरों के सिल्वर रेट (₹/किलोग्राम)
| शहर | चांदी का भाव |
|---|---|
| दिल्ली | ₹1,52,400 |
| मुंबई | ₹1,52,400 |
| अहमदाबाद | ₹1,52,400 |
| चेन्नई | ₹1,64,900 |
| कोलकाता | ₹1,52,400 |
| गुरुग्राम | ₹1,52,400 |
| लखनऊ | ₹1,52,400 |
| बेंगलुरु | ₹1,52,400 |
| जयपुर | ₹1,52,400 |
| पटना | ₹1,52,400 |
| भुवनेश्वर | ₹1,52,400 |
| हैदराबाद | ₹1,64,900 |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.