गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर, चुनाव प्रचार में जुटेंगे

बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा 18 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान वह एनडीए गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर नाराज घटक दलों से बातचीत कर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे।
चुनाव प्रचार को मिलेगी रफ्तार
अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। 17 अक्तूबर को वह बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने वाली है। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।
भाजपा ने जारी की 101 उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने इस बार अपने 101 उम्मीदवारों की सूची तीन चरणों में जारी की है। सूची में लोकगायक मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधान परिषद् सदस्य और बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को भी टिकट मिला है। वहीं पुराने नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधायक अरुण सिन्हा और पूर्व विधायक आशा सिन्हा का टिकट काट दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.