आज का राशिफल: 24 जनवरी, 2026

आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेंगे। पहले उत्तराभाद्रपद और फिर रेवती नक्षत्र का संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज गजकेसरी योग और बुधादित्य योग भी सक्रिय हैं। इन शुभ योगों के कारण कई राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल—
मेष राशि
आज पुराने अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार में सुधार आएगा और आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशहाल रहेगा, हालांकि खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृषभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। किसी काम के लिए दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। कार्यक्षेत्र में विरोध या साजिश से सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े निर्णय में पिता की सलाह लाभदायक होगी। पारिवारिक मुद्दे फिर उभर सकते हैं।
मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। मनचाहे कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं।
कर्क राशि
मस्ती और मेलजोल का दिन है, लेकिन काम में लापरवाही न करें। मित्रों के साथ समय बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कागजातों पर ध्यान दें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
नया निवेश या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, खासकर पैरों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
कन्या राशि
आज सोच-समझकर बोलें। संतान के व्यवहार से मन चिंतित रह सकता है। ऑफिस में वरिष्ठों की बातों को नजरअंदाज न करें। कोई सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर बनाए रखें।
तुला राशि
नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। कर्ज चुकाने की कोशिश सफल हो सकती है। मन में कुछ बातों को लेकर बेचैनी रह सकती है।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। ऑनलाइन खरीदारी में सतर्क रहें। किसी को उधार देने से बचें।
धनु राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनशैली में लापरवाही से बचें। मां से संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आमदनी और खर्च में संतुलन बनाए रखें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ राशि
कुछ मानसिक उलझनें रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। व्यवसाय पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है।
मीन राशि
आज का दिन शुभ है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत जारी रखनी चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.