किशनगंज में दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से तीन मासूम चचेरी बहनों की मौत

HIGHLIGHTS
- बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में दर्दनाक हादसा हुआ।
- हरुवाडांगा पंचायत के सुल्तानगंज वार्ड संख्या-10 में घटना हुई।
- घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं तीनों बच्चियां।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर तीनों बच्चियां अपने घर के पास मिट्टी लेने गई थीं। घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर बना बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। तीनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दब गईं। खेतों में काम कर रहे आसपास के लोगों ने शोर सुना तो तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
मृतक बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की बेटियों नगमा प्रवीण (10 वर्ष) और निशा प्रवीण (9 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, तीसरी बच्ची रूबी खातून (8 वर्ष) उनके सगे भाई फरियाद आलम की बेटी थी। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी दिघलबैंक थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक बच्चियों के घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.