आज का राशिफल: 24 नवंबर, 2025

आज मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। दिन के स्वामी भगवान शिव और गणेश जी हैं। चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। आज सूर्य और मंगल का संयोग द्वादश भाव में अनफा योग बनाएगा, जबकि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से रवियोग भी बन रहा है। आदित्य–मंगल योग से दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।
मेष (Aries) – आज काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें और अजनबियों की बातों पर भरोसा न करें। परिवार में प्रेम बना रहेगा, माताजी की सेहत पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus) – वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझा पाएंगे। संतान की नौकरी संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
मिथुन (Gemini) – आज का दिन आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी लेकर आएगा। भाग्य से काम सफल होंगे। नए घर या संपत्ति की खरीदारी लाभकारी रहेगी। साझेदारी में सावधानी रखें।
कर्क (Cancer) – व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर सजग रहें। संतान के विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। विरोधियों की साजिश से सतर्क रहें।
सिंह (Leo) – सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
कन्या (Virgo) – धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। वादों को समय पर पूरा करें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।
तुला (Libra) – नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी आवश्यक है।
वृश्चिक (Scorpio) – खर्चों पर नियंत्रण रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदार रहें।
धनु (Sagittarius) – शत्रुओं से सावधान रहें। घर में नए मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक फैसलों में सोच-समझ कर आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से लंबी अवधि में लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn) – मान-सम्मान और रोजगार में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी या डील में परेशानियां दूर होंगी। भक्ति और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) – अचानक लाभ और काम में प्रगति के अवसर मिलेंगे। पद का सही उपयोग करें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें।
मीन (Pisces) – आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विवादों से दूर रहें और मित्रता बनाए रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.