आज का राशिफल: 20 सितंबर, 2025

शनिवार, 20 सितंबर 2025 को हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा। आज मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ साध्य व शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऐसे योग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं।
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की गति और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इसके जरिए नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेतों की झलक मिलती है। आज का राशिफल पढ़कर आप दिनभर की योजनाओं को और बेहतर बना सकते हैं तथा आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए पहले से तैयार हो सकते हैं।
मेष (Aries): भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए कार्यों में सफलता की संभावना है। जीवनसाथी के लिए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी।
वृषभ (Taurus): वाद-विवाद से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, पर आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। बड़े निवेश पर विचार करें।
मिथुन (Gemini): लंबित कार्य पूरे होंगे। सेवा और दान से संतोष मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।
कर्क (Cancer): व्यापारियों को रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। नए घर या लोन संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
सिंह (Leo): आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवहार और वाणी में संयम रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता संभव।
कन्या (Virgo): साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेश व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह।
तुला (Libra): खर्च बढ़ेंगे, पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना।
वृश्चिक (Scorpio): कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
धनु (Sagittarius): भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने लेन-देन से परेशानी संभव।
मकर (Capricorn): कार्यकुशलता से बॉस प्रसन्न रहेंगे। भक्ति भाव में वृद्धि होगी। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
कुंभ (Aquarius): नए साधन मिलेंगे। साइड इनकम के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में दिन सुखद रहेगा।
मीन (Pisces): कार्य का दबाव बढ़ेगा। तनाव महसूस होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.