लातूर में खौफनाक वारदात, खेत में सोते समय बाप-बेटे की हत्या; दो गिरफ्तार

लातूर। अहमदपुर तहसील के रुध्दा गांव में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मंगलवार को एक किसान शिवराज निवृत्ती सुर्णार (50) और उनके बेटे विश्वनाथ शिवराज सुर्णार (28) की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, दोनों सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अपने खेत में बने झोपड़े में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को गांव की पानी की टंकी के पास फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अहमदपुर पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुँचकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने नरसिंह भाऊराव शिंदे और उसके बेटे केरबा नरसिंह शिंदे को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रुध्दा गांव के ही रहने वाले हैं और उनके और सुर्णार परिवार के बीच जमीन के विवाद को लेकर पहले से तनाव चला आ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले साल भी इसी गांव में बुजुर्ग दंपती पर इसी तरह हमला हुआ था, जिससे इलाके में डर और चिंता का माहौल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.