बाराबंकी में भीषण सड़क दुर्घटना, खड़े ट्रक में घुसी इनोवा, 4 की मौत

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार इनोवा कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतकों की पहचान राहुल (35), राहुल कुमार (36), सत्यम (38) और ट्रक के खलासी सूरज यादव (30) के रूप में हुई है। वहीं घायल चंदन सिंह (35), पंकज (34) और प्रशांत की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग इनोवा से वाराणसी से कैंची धाम की यात्रा पर निकले थे। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग गाजीपुर और बलिया जिलों के निवासी हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.