आईजीआई एयरपोर्ट का ग्लोबल रैंकिंग में उछाल, एशिया का पांचवां सबसे व्यस्त हब

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) अब एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक बन गया है। विमानन डेटा कंपनी ओएजी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट इस क्षेत्र में पांचवें स्थान पर आ गया है।
दिलचस्प बात यह है कि आईजीआई ने इस उपलब्धि के दौरान सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट और दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े और प्रतिष्ठित हवाई हब को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा 2019 में नौवें स्थान पर था, लेकिन छह साल में उसने शीर्ष 5 में जगह बना ली।
विशेषज्ञों का कहना है कि आईजीआई की यह प्रगति घरेलू एयरलाइन नेटवर्क के विस्तार, मजबूत कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय रूटों की बढ़ती संख्या से संभव हुई है। इससे दिल्ली धीरे-धीरे देश का सबसे महत्वपूर्ण एविएशन हब बनता जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.