INvsNZ: भारत ने 92 गेंदों पर चेज किया 209 रन का टारगेट, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 209 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस जीत में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों ने निर्णायक भूमिका निभाई।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवन कॉन्वे और टिम साइफर्ट की आक्रामक शुरुआत के बाद 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 26 गेंदों में 44 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन ठोके। ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल ने क्रमशः 19 और 18 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए, जबकि हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिले। वहीं अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 53 रन खर्च किए।
चेज़ में भारत ने शुरुआती झटके झेलते हुए भी आसान जीत हासिल कर ली। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। शिवम दुबे ने अंत में 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम की जीत को और मजबूत किया।
टीम इंडिया ने सिर्फ 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और इतिहास रचते हुए 200+ रनों का लक्ष्य 16 ओवर से कम में पूरा करने वाली पहली टीम बन गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.