भारतीय फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, द हंड्रेड में नया अध्याय

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा। सन ग्रुप के स्वामित्व वाली इस टीम का नेतृत्व कप्तान हैरी ब्रूक कर रहे हैं। नीलामी में फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन और मुख्य कोच डेनिल विटोरी भी लंदन में मौजूद रहे।
यह आईपीएल से जुड़ी किसी भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को पहली बार खरीदे जाने की घटना है। याद रहे कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद भी सन ग्रुप के स्वामित्व में है।
चार फ्रेंचाइजी भारतीयों के स्वामित्व में
द हंड्रेड की कुल आठ फ्रेंचाइजी में से चार का स्वामित्व भारतीयों के पास है। इनमें मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स शामिल हैं।
अबरार अहमद ने 2022 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और शुरुआत में उन्हें टेस्ट विशेषज्ञ माना गया। 2024 में टी20 में पदार्पण के बाद अबरार ने अब तक 38 मैचों में 52 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 17.36 और इकॉनमी रेट 6.67 रहा। हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के कमजोर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चार मैचों में छह विकेट हासिल किए।
अबरार के खरीदने के साथ यह धारणा भी टूट गई कि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदतीं। सन ग्रुप ने पिछले साल नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का अधिग्रहण किया था और उनकी एसए20 में भी टीम है, लेकिन उसमें कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है।
नीलामी में अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी
अबरार के अलावा, स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 140,000 पाउंड (लगभग 1.72 करोड़ रुपये) में खरीदा। इस सीजन की लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.