जालंधर: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

जालंधर पुलिस और स्थानीय गैंगस्टरों के बीच नूरपुर के पास एक ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपियों को पुलिस ने घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर धनप्रीत कौर और डीसीपी मनप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार घायल आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है, जो दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 22 तारीख को पठानकोट चौक के पास डी-मार्ट के बाहर आरोपियों ने गन प्वॉइंट पर वाहन छीनने का प्रयास किया था। इसके बाद 23 तारीख को थाना 8 में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी स्थान पर छिपे हुए हैं। नाकेबंदी के दौरान जब आरोपियों को रुकने का संकेत दिया गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए।
जांच में यह भी सामने आया कि 10 तारीख को बटाला में दोनों आरोपियों ने फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए और जालंधर में लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की हैं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई की डीजीपी गौरव यादव ने सराहना की है और मामले की जानकारी बटाला पुलिस को भी दे दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.