पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमृतसर CP पद से गुरप्रीत सिंह भुल्लर की छुट्टी
By Hitesh — August 7, 2026

HIGHLIGHTS
- पंजाब सरकार ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर पद पर बदलाव किया है।
- गुरप्रीत सिंह भुल्लर को DGP कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
- DIG बॉर्डर रेंज हरमन बीर सिंह गिल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Author: — Dainik Dehat
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उनकी जगह DIG बॉर्डर रेंज हरमन बीर सिंह गिल को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हरमन बीर सिंह गिल तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह प्रशासनिक बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में पुलिस कमिश्नर के एक कथित बयान को लेकर विवाद सामने आया था। भारतीय जनता पार्टी के इंटरनेट मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो क्लिप साझा की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि जंतर-मंतर पर हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शन का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित नेटवर्क से है।
हालांकि, अमृतसर पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया वीडियो क्लिप ट्रिम और एडिट किया हुआ था और उसे गलत संदर्भ में पेश किया गया।
पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया था कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल थे।
पुलिस ने वीडियो क्लिप को बताया था भ्रामक
पुलिस ने बताया था कि प्रेस वार्ता का विषय एक पकड़े गए आतंकी और आपराधिक मॉड्यूल का खुलासा था। जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने जंतर-मंतर क्षेत्र की केवल रेकी की थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि वे वहां आयोजित प्रदर्शन का हिस्सा थे।
पुलिस ने कहा था कि तथ्यों को बदलकर या गलत तरीके से पेश करना भ्रामक है। साथ ही एडिटेड सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई थी।
वहीं, अमृतसर पुलिस कमिश्नर के तबादले को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, यह फैसला ऐसे समय सामने आया है जब संबंधित वीडियो और उससे जुड़े विवाद को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा जारी थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.