भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

जम्मू। अगर आप सोमवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा। तड़के हुए भूस्खलन के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब तीन बजे करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ रास्ता बंद हो गया और वाहनों की आवाजाही रुक गई।
इस घटना के बाद जम्मू से श्रीनगर जाने वाले और श्रीनगर से जम्मू आने वाले वाहन जहां थे वहीं रुक गए हैं। सड़क पर फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर लें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें। फिलहाल हाईवे को साफ करने का काम जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.