जम्मू: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने विधानसभा सुचेतगढ़ के बडियाल ब्राह्मणा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह, विधायक चौ. विक्रम रंधावा, विधायक गारू राम भगत और जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी भी उपस्थित थे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी और सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिया।
भाजपा के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए आवश्यक सहायता जल्द पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से बेहतर इंतजामों की उम्मीद जताई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.