जनकपुरी कमल मौत केस: मजदूर योगेश एटा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। जनकपुरी में हुई कमल मौत केस में पश्चिमी जिला पुलिस ने मौके पर मौजूद मजदूर/गार्ड योगेश को यूपी के एटा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी ने प्रारंभिक बयान में कहा कि हादसे की जानकारी उसने ठेकेदार को फोन कर दी थी और इसके बाद वह सो गया था।
पश्चिमी जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद योगेश एटा भाग गया था और उसकी लोकेशन लगातार वहीं दिख रही थी। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार देर शाम एटा के लिए रवाना हुई और तड़के योगेश को पकड़ लिया। अब दिल्ली पुलिस आरोपी से विस्तार से पूछताछ करेगी।
दूसरी ओर, राजेश प्रजापति को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की जांच के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मामले की पूरी जानकारी
कमल गुरुवार रात लगभग 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक शाखा में कार्यरत था। जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। यह गड्ढा जल बोर्ड से जुड़ा हुआ था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.