करनाल: वोल्वो बस से टकराया ट्रक, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा, कई घायल

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में तारावड़ी के पास शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल थे, जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मनाली की ओर जा रही एक वोल्वो बस जैसे ही हाईवे पर तारावड़ी के पास पहुंची, वह आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। इस तरह एक के बाद एक तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
हादसे के समय बस में सवार कई यात्री सो रहे थे, जिससे टक्कर लगते ही अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में बस यात्रियों के साथ-साथ ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक भी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत तारावड़ी सिविल अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या 8 से 9 के बीच बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि टक्कर किस वाहन की लापरवाही से हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.