सोनीपत में जिला कोर्ट-डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला।
- धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुईं, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
- जांच एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान और संदेश की सत्यता की जांच में जुटी हैं।
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में जिला न्यायालय, डीसी कार्यालय और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सोनीपत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह 11:06 बजे भेजे गए एक ई-मेल के जरिए दी गई।
ई-मेल भेजने वाले का नाम बैरी बेकर बताया गया है। संदेश में कई सरकारी संस्थानों और स्कूलों को अलग-अलग समय पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली स्थित संसद भवन को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है।
ई-मेल में लिखे गए अलगाववादी नारे
धमकी भरे ई-मेल में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी नारे लिखे गए हैं। इसमें कई भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं। इसके अलावा पांच अगस्त और 15 अगस्त को विस्फोट करने जैसी धमकियां भी दी गई हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुईं सक्रिय
ई-मेल में मीडिया संस्थानों को जानकारी देने और संदेश को आगे प्रसारित करने का भी जिक्र किया गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
जिला न्यायालय, लघु सचिवालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संबंधित एजेंसियां ई-मेल की सत्यता, उसके स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.