अलीगढ़ में करणी सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन, ‘वी लव सनातन’ पोस्टर जारी

अलीगढ़ के गूलर रोड स्थित एक पैलेस में करणी सेना ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर संगठन ने ‘वी लव सनातन’ का पोस्टर जारी किया। मुख्य अतिथि और करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि अगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नमाज हो सकती है, तो दुर्गा पूजा भी क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग उठाई।
सूरज पाल सिंह अम्मू ने आगे कहा कि एएमयू में दुर्गा पूजा की तैयारी की जाए और इस संस्थान से जिन्ना की किसी भी तस्वीर को हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ नहीं किया गया, तो सांसद और विधायक कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘आई लव मुहम्मद’ जैसे नारे के तहत अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान ने पंचायत और विधानसभा चुनावों में करणी सेना के उम्मीदवार उतारने की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह ने भी विधानसभा चुनाव में दमदार प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान पर किसी भी प्रकार का आंच सहन नहीं किया जाएगा।
सम्मेलन में शस्त्र पूजन भी किया गया, जिसमें जोरदार जयकारे गूंजे। भारतीय सिसौदिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.