कठुआ: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बाग थली रोड पर एक तेज रफ्तार सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और आठ अन्य के घायल होने की खबर है।
'दैनिक देहात' को मिली जानकारी के अनुसार, जराई चौक अड्डे के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे के चलते पास से गुजर रही एक स्कूटी भी प्रभावित हुई।
ई-रिक्शा में सवार दोनों व्यक्ति घटनास्थल पर ही घायल होकर मौत के मुंह में चले गए। वहीं, कार में सवार दो बच्चे और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्कूटी पर सवार तीन लोग भी चोटिल हुए हैं।
घायलों को तुरंत कठुआ के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा हवा में उछलकर लगभग 30 फुट दूर जा गिरा, जबकि कार एक खंभे से टकराकर पलट गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.