उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंक पीड़ित परिवारों को सौंपे 43 नियुक्ति पत्र

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज आतंकवाद पीड़ितों और सेवा में शहीद हुए सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को 43 नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर एलजी ने आतंक पीड़ितों को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
अब तक कुल 438 नियुक्तियां
उपराज्यपाल ने बताया कि अब तक कुल 438 नियुक्ति पत्र आतंक पीड़ित परिवारों को प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां केन्द्र शासित प्रदेशों के युवा और आतंक पीड़ित परिवार उज्जवल भविष्य की आकांक्षा रखते हैं।
उज्जवल भविष्य के लिए साझा जिम्मेदारी
मनोज सिन्हा ने कहा कि यह हमारी साझा जिम्मेदारी है कि हम इन परिवारों के उज्जवल भविष्य को वास्तविकता में बदलें और उन्हें वे अवसर और संसाधन प्रदान करें, जिनके वे हकदार हैं। उन्होंने परिवारों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी संपूर्ण मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.