Mahindra Scorpio N Facelift भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स, इंजन और कीमत

HIGHLIGHTS
- Mahindra Scorpio N Facelift को नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया।
- SUV में ADAS, 540 डिग्री कैमरा और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- Scorpio N Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है।
नई दिल्ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में कई वाहन पेश किए जाते हैं। कंपनी ने अब अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें कई नए फीचर्स और अपडेट्स दिए गए हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि नई Scorpio N Facelift में क्या बदलाव किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी रखी गई है।
लॉन्च हुआ फेसलिफ्ट वर्जन
महिंद्रा भारतीय बाजार में Scorpio N को मिड-साइज एसयूवी के तौर पर उपलब्ध कराती है। कंपनी ने अब इस एसयूवी के अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है।
कैसे हैं फीचर्स
महिंद्रा ने Scorpio N Facelift में कई नए फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
एसयूवी के इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिंटेड विंडो और 12 स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
इसके अलावा इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
कितना दमदार है इंजन
महिंद्रा ने Scorpio N Facelift के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं।
इन इंजन विकल्पों के साथ छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी पेश किया गया है।
कितनी है कीमत
महिंद्रा ने Scorpio N Facelift को भारतीय बाजार में 13.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 25.49 लाख रुपये रखी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.