उत्तर प्रदेश
UP विधानसभा हंगामे पर स्पीकर सतीश महाना नाराज, बोले- कल की घटना से मुझे दुख हुआ

HIGHLIGHTS
- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में हुए हंगामे पर दुख जताया।
- उन्होंने कहा कि सहमति और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है।
- सदन के बाहर इस्तेमाल की गई भाषा को उन्होंने निंदनीय और अमर्यादित बताया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान हुए हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी और दुख जाहिर किया है।
सदन की कार्यवाही के दौरान हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को विधानसभा में एक रोल मॉडल के तौर पर देखा जाता था, उन्हीं की ओर से सदन में हंगामा किया गया।
सतीश महाना ने बताया कि सदस्यों को रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।
उन्होंने सदन के बाहर इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताई और इसे बेहद निंदनीय व अमर्यादित बताया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के नेता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का स्थान है, लेकिन सदन के सदस्य का सम्मान बना रहना चाहिए।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.