झारखण्ड
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- एल ख्यांगते से 28 जुलाई से CID की पूछताछ चल रही थी।
- जांच एजेंसी पहले भी उनसे कई दौर में सवाल कर चुकी है।
- पूछताछ पूरी होने के बाद शाम को अदालत में पेश किए जाने की बात कही गई है।
रांची। JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CID ने कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें शाम को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
बता दें कि एल ख्यांगते से CID पहले भी कई दौर में पूछताछ कर चुकी है। 28 जुलाई से शुरू हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने उनसे मामले से जुड़े कई सवाल किए थे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.