उत्तराखंडFEATURED
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तराखंड सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
नई तैनाती के अनुसार, आईएएस ललित मोहन रयाल नैनीताल के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आईएएस गौरव कुमार को चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा और आईएएस आकांक्षा को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी पद पर आशीष कुमार भटगाई तैनात किए गए हैं।
साथ ही, आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव, पंचायती राज नियुक्त किया गया है। अन्य अफसरों के तबादलों की सूची में विभिन्न जिलों और विभागों के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.