उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 13 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने कुल 13 आईपीएस अधिकारियों और 5 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई अहम रेंज और इकाइयों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
नई व्यवस्था के अनुसार आईपीएस निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह आईजी एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वहीं आईपीएस ऋद्धि अग्रवाल को कुमाऊं रेंज से हटाकर अब आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
आईजी विम्मी सचदेवा से कानून व्यवस्था का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस कृष्ण कुमार वीके को अब यातायात और जीआरपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे पुलिस दूरसंचार में कार्यरत थे।
आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे से पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई है। वहीं आईजी अनंत शंकर ताकवाले को प्रशिक्षण के साथ-साथ सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईजी सुनील कुमार मीणा को कानून व्यवस्था से हटाकर अब कार्मिक, पीएसी और स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी योगेंद्र सिंह रावत को कुम्भ मेला हरिद्वार के साथ-साथ एसडीआरएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईजी बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय और पुलिस आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
एएसपी स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। एएसपी लोकजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार मिला है। एसपी हरीश वर्मा को पीएसी से हटाकर आईआरबी प्रथम का कमांडेंट बनाया गया है।
इसके अलावा एसपी अमित श्रीवास्तव को सीआईडी सेक्टर देहरादून, एएसपी बीर सिंह को आईआरबी प्रथम रामनगर, एएसपी विमल आचार्य को पीएसी रुद्रपुर और एएसपी शांतनु पाराशर को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएसपी अंकुश मिश्रा को इंटेलिजेंस मुख्यालय में तैनात किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.