मुरादाबाद: युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया युवक, चार माह से कर रहा ब्लैकमेल

मुरादाबाद की किशोरी से अमरोहा निवासी युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चार माह तक ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। एक साल पहले अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर बादर निवासी सोनू उनके पड़ोस में किराये पर रहने आया था। महिला ने बताया कि 23 सितंबर को वह और उसके पति काम पर गए थे।
दोपहर करीब 12 बजे वह काम से घर आई तो सोनू उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला को देखकर आरोपी भाग गया। पूछताछ में बेटी ने बताया चार माह पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी जब महिला के घर से भाग रहा था, तब उसका मोबाइल गिर गया था।
महिला ने बताया कि 25 सितंबर को आरोपी उसके देवर के मोबाइल पर कॉल करके वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.