मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मलिक महासचिव बने

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही अधिवक्ता समुदाय में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ, और सभी प्रमुख पदों पर विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए।
अध्यक्ष पद पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रमोद त्यागी ने 602 मत लेकर जीत हासिल की। यह उनकी लगातार दसवीं जीत है, जो बार संघ के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौ० अंजुम खान को 543 मतों के मुकाबले 59 वोटों से हराया।
अन्य उम्मीदवारों के मत इस प्रकार रहे:
अनिल जिंदल – 508
सुरेंद्र पाल मैनवाल – 177
अर्जुन सिंह – 57
महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने 587 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी थे:
प्रदीप कुमार मलिक – 412
जितेंद्र कुमार – 396
नवाब अली चौधरी – 350
विकास त्यागी – 138
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष का पद चंद्रवीर चौधरी ने 680 मतों के साथ अपने नाम किया। अन्य उम्मीदवारों के मत:
ईश्वर चंद त्यागी – 477
धर्मेंद्र कुमार पुंडीर – 336
नरेंद्र सिंह कश्यप – 322
कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा ने 620 मत लेकर जीत हासिल की। उनके विरोधियों के मत:
मुनव्वर हुसैन – 548
सुधीर कुमार चौहान – 412
अमित कुमार जैन – 133
सुभाष चंद्र गर्ग – 127
पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र त्यागी की निगरानी में सम्पन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार संघ परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.