मुजफ्फरनगर: ब्राह्मण महासभा का भव्य सम्मान समारोह, सामाजिक सुधार पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित शिव नगर के मालवीय भवन में ब्राह्मण महासभा द्वारा भाजपा जिला कार्यकारिणी के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और भाजपा के नामित सभासदों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया।
कार्यक्रम के संयोजक पंडित उमादत्त शर्मा और पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने शहर के प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित कर समारोह को सफल बनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक, विनीत कात्यायन और आंचल तोमर, महामंत्री शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा तथा नगर पालिका सभासद रवि पाराशर को फूलमालाएं, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वे पार्टी द्वारा सौपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा और परिश्रम के साथ निर्वहन करेंगे और समाज के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत शिरोमणि पंडित जयकुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन डॉ. संदीप वत्स ने किया। समारोह में उमादत्त शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, बृहमप्रकाश शर्मा, शलभ कौशिक, उपेन्द्र कौशिक, भानू शर्मा, मुकेश मोटा, अक्षय शर्मा, शिशु प्रधान, आर्यन कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, मास्टर सुभाष शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु कौशिक, राहुल शर्मा, जयपाल शर्मा, विनोद शर्मा, सोमित शर्मा, राधेश्याम त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, नमन शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
सदस्यों ने समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुछ पुरानी परंपराओं और कुरीतियों को समाप्त करने का भी सामूहिक आह्वान किया। वक्ताओं ने समाज में अनावश्यक दिखावे, अपव्यय, सामाजिक भेदभाव और रूढ़िवादी प्रथाओं को त्यागने, शिक्षा, एकता और संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया।
विशेष रूप से निम्नलिखित सामाजिक सुधारों पर बल दिया गया:
मृत्यु भोज पर पाबंदी
विवाह समारोह में सड़क पर महिलाओं के नाचने पर रोक
बच्चों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रखना
विवाह संस्कार रात के बजाय दिन में आयोजित करना
शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास
अंत में सभी अतिथियों ने समाज को संगठित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया और ब्राह्मण महासभा की गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.