मुजफ्फरनगर: हाईवे पर युवक को मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम गोली चलने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
- गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तीन युवक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
- प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
- घायल की पहचान ओम पुंडीर के रूप में घायल युवक की पहचान करीब 20 से 22 वर्षीय ओम पुंडीर पुत्र प्रवीण, निवासी कछौली के रूप में हुई है।
- प्रारंभिक जांच में सामने आय…
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम गोली चलने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तीन युवक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
घायल की पहचान ओम पुंडीर के रूप में
घायल युवक की पहचान करीब 20 से 22 वर्षीय ओम पुंडीर पुत्र प्रवीण, निवासी कछौली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को दीदाहेड़ी गांव के पास गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि .32 बोर के हथियार से फायर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से खून के निशान मिलने की पुष्टि की है और आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
कौन मारा गोली, कारण अब भी अज्ञात
एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली किसने मारी और वारदात के पीछे क्या कारण रहा।
उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल लाने वाले तीन युवकों ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया है कि उन्होंने ओम को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी और पूछताछ से जांच तेज
पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा घायल के परिजनों, परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.